परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगाही खेल मैदान में चल रहे सुपर लीग फुटबाॅल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शनिवार की शाम यूनाइटेड क्लब सिवान बनाम मिल्की माधवापुर के बीच खेला गया। सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने किया। मैच शुरू होते ही यूनाइटेड क्लब सिवान ने पांचवें मिनट पर ही एक गोल मारकर मैच में अपना दबदबा कायम कर दिया। पूरे मैच के दौरान यूनाइटेड क्लब सिवान की टीम ने छह गोल मारा जबकि मिल्की मधवापुर की टीम ने एक भी गोल नहीं कर पाई। इस प्रकार सिवान की टीम 6-0 से विजयी घोषित की गई। टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार सिवान बनाम मांझी टीम के बीच खेला जाएगा। मौके पर आनंद सिंह उज्जैन, लक्ष्मण सिंह, पूर्व मुखिया सुदीश सिंह, गुड्डू सिंह, भिखारी सिंह, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, राज किशोर सिंह, उमेश प्रसाद, अनिल यादव, सुनील नट, अजय पांडे, रूपेश कुमार सहनी, सोनू महतो, संजीव महतो, सोनू सहनी, शैलेश कुमार, जवान सिंह, व्यास हलचल हरेंद्र आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…