परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के हुसेपुर नंद स्थित धमई नदी में सोमवार को स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान राजू बांसफोर का पुत्र सूरज बांसफोर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सूरज बांसफोर गांव के स्कूल में कक्षा छठी का छात्र था।
वह सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे धमई नदी में स्नान कर रहा था। इस दौरान पुल के समीप मिट्टी की कटाई हुई थी इस दौरान व गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीण उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…