बसंतपुर: उप डाकघर का भवन जर्जर, अनहोनी की आशंका

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उप डाकघर का भवन जर्जर होने के कारण यहां कार्यरत कर्मी भयभीत हैं। उप डाकघर के उत्तर तथा दक्षिण दिशा की चारदीवारी गिर चुकी है। भवन के छज्जा से प्लास्टर टूट कर गिरते रहते हैं तथा वर्षा होने पर पानी का रिसाव भी होता रहता है। इससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इससे बचाव के लिए खजांची के काउंटर के ऊपर त्रिपाल लगाया गया है ताकि छत से गिरने वाला प्लास्टर या पानी त्रिपाल पर ही गिरे और कर्मी सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा कार्यालय रंग रोगन नहीं कराए जाने के कारण दीवार काफी बदरंग हो गया है।

साथ ही कार्यालय परिसर स्थित चापाकल काफी दिनों से खराब है। इस कारण कर्मी या कार्यवश आने वाले लोग अन्य जगहाें से पानी पीने को विवश होते हैं। उप डाकघर के आसपास गंदगी व जंगल- झाड़ उपज गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उप डाकपाल अनवर अली ने बताया कि इन सभी समस्याओं से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनके द्वारा अब तक कोई पहल नहीं किया जा सका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026