बसंतपुर: सांसद खेल महोत्सव में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक देवेशकांत सिंह, बीडीओ रज्जन लाल निगम, भाजपा महासचिव रंजीत प्रसाद तथा प्राचार्य विजय शकर पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, उच्च विद्यालय समरदह, उच्च विद्यालय मोलनापुर तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करचोलिया सहित चार टीमों के बीच कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। इसके पूर्व सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। कबड्डी का फाइनल में समरदह उच्च विद्यालय तथा माेलनापुर उच्च विद्यालय टीम के बीच खेला गया।

इसमें समरदह उच्च विद्यालय की टीम 62- 27 अंक से जीत हासिल की। मौके पर सांसद ने बच्चों को खेल को खेल भावना के साथ खेलने तथा हमेशा आगे बढ़ने की अपील की। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य पार्षद अमित कुमार, भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ छोटे सिंह, गौरव उपाध्याय, कृष्णकांत तिवारी, पुष्पेंद्र पांडेय, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026