परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सूरत पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से बुधवार को एक युवती के अपहरण मामले में थाना क्षेत्र के सेरिया निवासी मनीष कुमार उर्फ गांगुली को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ सूरत लेकर चली गई। बताया कि आरोपित गुजरात के सचिन जाइडस थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण कर फरार हो गया था। इस मामले में अपहृता के स्वजन द्वारा मनीष कुमार उर्फ गांंगुली के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी।
गुजरात पुलिस के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में गुजरात के सचिन जाइडस थाना में इनके विरुद्ध मामला दर्ज है। इस मामले में पहले भी सूरत पुलिस ने सारी जानकारी बिहार पुलिस को भेज दी थी। बुधवार को बिहार पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिस शामिल थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…