बसंतपुर: कचरा प्रबंधन इकाई स्थित अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर के बसांव वार्ड संख्या नौ स्थित खाता संख्या 637 सर्वे संख्या 3245 रकबा एक बीघा, 10 कट्ठा छह धुर सरकारी जमीन पर गांव कचरा प्रबंधन इकाई की नींव में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। इस स्थल पर जाने वाली सड़क पर गांव के ही बच्चा राय द्वारा 13 दिसंबर की रात अतिक्रमण कर लिया गया। इस कारण बुधवार को मिट्टी भराई का कार्य बाधित हो गया। स्थानीय मुखिया आदित्य आनंद ने इसकी सूचना दी प्रशासन को दी।

इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार को बीडीओ रज्जन लाल निगम, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सीओ सुनील कुमार, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, राजस्व कर्मचारी हरिहर सिंह चौधरी, शशिकांत चौधरी एवं पुलिस के साथ उक्त स्थल पर पहुंच सड़क बखारी, लकड़ी, मवेशी को हटाकर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया। इसके बाद मजदूरों द्वारा उक्त स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य आरंभ हो गया। वहीं दूसरी ओर शामपुर गांव में छह माह से रास्ता के विवाद के कारण ललन प्रसाद का मकान निर्माण नहीं हो रहा था। पदाधिकारियों ने दूसरे पक्ष के जलेश्वर प्रसाद को समझा बुझाकर मामले का निबटारा किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026