परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर थाना मुख्यालय के सेंट्रल बैंक के समीप अमित होटल के पास बाइक की डिक्की से उचक्कों ने गहना से भरा थैला उड़ा लिया। बताया जाता है कि जुनेदपुर निवासी ईश्वर साह के पुत्र मुन्ना कुमार साह अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके देर शाम अमित होटल पर बाइक खड़ी कर होटल के अंदर चले गए।
जब बाहर आए तो देखे कि बाइक की डिक्की से गहना से भरा थैला डिक्की खोल कर अज्ञात अपराधी लेकर गायब हैं। थैला के अंदर आधार कार्ड, खाता बही, अलमीरा की चाबी व करीब पांच लाख का आभूषण था। पुलिस ने उचक्कों का पीछा किया लेकिन भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…