बसंतपुर: प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद भी नहीं बदली सड़क की स्थिति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय से महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय को जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क टूटने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, इस कारण इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संंबंध में स्थानीय लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। इसके बावजूद भी इस सड़क की स्थिति नहीं बदली है। सड़क की जर्जरता के कारण राहगीरों को चलने में काफी परेशानी होती है। वहीं बसंतपुर डीवीएस पब्लिक स्कूल के पास बसे दलित लोगों के चापाकल का पानी दिन-रात इस सड़क पर गिरता रहता है। साथ ही सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा रहता है।

पानी व कचरे के दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में लोगों को सड़क पर पानी गिराने से जब रोका जाता है तो उन लोगों द्वारा नाली निर्माण की मांग की जाती है। ज्ञात हो कि इस सड़क से भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी के ग्रामीण अनुमंडल मुख्यालय आना जाना करते हैं। सड़क जर्जर होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में भी रोष है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026