बसंतपुर: विधायक ने किया तीन सड़कों का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर विधायक देवेशकांत सिंह ने मंगलवार की शाम 18 लाख 83 हजार 742 रुपये की लागत से बनने वाली तीन पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। जानकारी के देते हुए विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने बताया कि 4.99 लाख की लागत से बनने वाली गोरेयाकोठी पंचायत के गोरेयाकोठी पश्चिमारी मठिया में जवाहर भारती के घर से पश्चिम की ओर जाने वाली पथ तक पीसीसी सड़क, छह लाख 92 हजार 371 रुपये लागत से जामो पंचायत के जामो दलित टोला में रामविचार मांझी के घर से पश्चिम काली स्थान की ओर जाने वाली पथ तक, छह लाख 92 हजार 371 रुपये की लागत से हरिहरपुर कला पंचायत के ग्राम चिठई में शिवरातपाल के घर से प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया।

चिठई में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सेवा करने का अवसर दिया है, उनके भरोसे में खरा उतरने का प्रयास जारी है। कार्यक्रम को विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. वशी अहमद खां, मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद, श्याम किशोर तिवारी, विनय गिरि, बीडीसी रामविचार मांझी, बीडीसी मृत्युंजय मिश्रा, सूरज गुप्ता, विपिन बिहारी आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026