परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में शनिवार को महाराजगंज लोकसभा पालक भाजपा नेता रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के विस्तारकों की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से बूथ कमेटी, बूथ अध्यक्ष, लाभार्थी, पन्ना प्रमुख द्वारा चलाई जा रही कार्यों की समीक्षा की गई।
इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल रहा है कि नहीं, पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर इसका निरीक्षण तथा निगरानी करने तथा इसके लिए क्षेत्र का भ्रमण कर रहे लाभार्थी कार्यक्रम का निरीक्षण के साथ सहयोग करने पर बल दिया गया। इस मौके पर लोकसभा विस्तारक अनीश कुमार सिंह, महाराजगंज विधानसभा विस्तारक मनोज तिवारी, मांझी विधानसभा विस्तारक मिथिलेश कुमार सिंह, गोरेयाकोठी विधानसभा विस्तारक मदन राम, बनियापुर विधानसभा विस्तारक चंदन दुबे तथा तरैया विधानसभा विस्तारक अशोक सिंह मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…