बसंतपुर: जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के कार्य में आई तेजी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में बिहार जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के काम में तेजी देखी जा रही है। सुबह से ही प्रगणक घरों पर दस्तक देकर परिवार की पूरी रिपोर्ट दर्ज करते दिख रहे हैं। बसंतपुर प्रखंड के आठ पंचायत क्रमश: कुमकुमपुर, बैजूबरहोगा, राजापुर, सूर्यपुरा, बसांव, मोलनापुर, कन्हौली तथा हुसेपुर नंद में गणना के लिए 269 प्रगणक हैं। इसमें 46 सहायक प्रगणक आंगनबाड़ी सेविका हैं।

इसकी मानिटरिंग के लिए 37 पर्यवेक्षक कार्यरत है। जबकि नगर पंचायत बसंतपुर के चार राजस्व गांवों बसंतपुर, करही खुर्द, सिपाह तथा नगौली में गणना कार्य जोरों पर हैं। बीडीओ कुमार यादव ने बताया कि पहले गणना कार्य में कुछ गति धीमी थी, लेकिन अब इस कार्य में तेजी आती दिखाई दे रही है। प्रगणक डोर टू डोर जाकर 17 बिंदुओं पर जानकारी लेकर उसे दर्ज कर रहे हैं। पर्यवेक्षक भी तेज गति से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024