बसंतपुर: राजकीय प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के बरवां खुर्द स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से 16 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली थी। इस संंबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबाबू ठाकुर ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल की रात चोरों ने विद्यालय के किचन एवं कार्यालय में रखा गैस सिलेंडर, बर्तन, चावल, दाल तथा कार्यालय में रखा पंखा, खेल सामग्री आदि की चोरी कर ली है।

जब 17 अप्रैल को विद्यालय पहुंचा, तो विद्यालय के किचन व कार्यालय का ताला टूटा हुआ पाया। जब जांच की गई तो विद्यालय से गैस सिलेंडर, बर्तन, चावल, दाल तथा कार्यालय में रखा पंखा, खेल सामग्री आदि गायब पाया गया। इसकी सूचना शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को देकर अपने स्तर से खोजबीन करने को कहा गया था। जब इस घटना का पता नहीं चला तो अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026