परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में सिवान से पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को सड़क दुर्घटना में मृत हुए बुजुर्ग का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. मृतक रामपुर के स्व. जनकदेव पाठक के पुत्र उमाशंकर पाठक थे. शव पहुंचने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतक की पत्नी सुनैना देवी, छोटे पुत्र बबलू पाठक व अन्य परिजनों के चीत्कार से जुटे लोग भी अपने आंसू रोक नही पाए.
मृतक काफी मिलनसार व हंसमुख प्रवृति के धनी थे. सबके सुख-दुख में शामिल होना उनका स्वभाव था. मृतक के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र सुनील पाठक सपरिवार गुजरात के सूरत में रह कर किसी निजी कंपनी में काम करते है. पिता की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुन वे गांव के लिए निकल गए है. वहीं मृतक का छोटा बेटा बबलू पाठक गांव पर ही रहता है. मृतक की दो बेटियों की शादी हो गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…