बसंतपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सिपाह निवासी संजय सिंह के पुत्र सचिन कुमार, कोड़र निवासी कुर्बान अंसारी के पुत्र टुन्ना अंसारी तथा बसंतपुर निवासी ललन सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार शामिल हैं। इसमें सचिन कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सिपाह निवासी सचिन कुमार अपनी बाइक से बसंतपुर आ रहे थे तभी एनएच 227 ए पर तेज गति से जा रही बोलेरो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया।

ग्रामीण एकत्रित होते तब तक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सचिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना बसंतपुर के कोड़र के समीप हुई। बताया जाता है कि कोड़र निवासी टुन्ना अंसारी बाइक से बसंतपुर स्थित अपने दुकान जा रहे थे अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे बसंतपुर निवासी प्रियांशु कुमार को धक्का मार दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026