बसंतपुर: आग लगने से तीन दुकान जली, लाखों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शांति मोड़ के समीप में गुरुवार की अल सुबह एक मिठाई दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपट काफी भयावह थी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग बगल स्थित जनरल स्टोर, पान की दुकान, साइकिल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्गा मिष्ठान भंडार दुकानदार ब्रिज किशोर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की अल सुबह आग लगने की सूचना एक व्यक्ति ने मुझे मोबाइल पर दी। जब दुकान के समीप पहुंचा तो देखा कि आग आसपास की दुकानों को अपने आगोश में ले ली है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखे तीन फ्रीजर, काउंटर, पंखा, बर्तन, मिठाई सब कुछ जल गया। वहीं राजकुमार प्रसाद की पान दुकान सह जनरल स्टोर की दुकान में एक करीब एक लाख तथा अजीमुल्ला की साइकिल दुकान में करीब एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा ली। इस मामले में पीड़ित दुकानदारों ने थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस अगलगी में सभी मिलाकर कुल पांच लाख की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026