परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर सिवान-पटना मुख्य पथ पर मलमलिया पुल के समीप शनिवार को बाइक से गिरने से दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बसंतपुर निवासी नरेश साह के पुत्र धनजीत कुमार तथा करही खुर्द निवासी दशरथ साह के पुत्र ओम कुमार के रूप में हुई है।
घायलों में ओम कुमार की स्थिति गंभीर बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनजीत एवं ओम कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मलमलिया की ओर जा रहे थे। तभी मलमलिया पुलिस के समीप अचानक एक आटो सामने आया गया। इस दौरान अनियंत्रित होने से दोनों बाइक समेत गिर कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां ओम कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…