परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाने में तैनात एएसआई प्रमोद कुमार सिंह ने संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर थानाक्षेत्र के रामपुर में गश्ती दल के साथ छापेमारी की. जहां पुलिस ने दो शराब कारोबारीयों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी रामपुर का राकेश साह व सूर्यपुरा का जितेंद्र सिंह बताये जाते है. पुलिस ने कारोबारी राकेश साह के घर के पीछे से आठ लीटर देशी महुआ शराब को भी बरामद किया.
मामले में एएसआई प्रमोद कुमार सिंह के बयान पर कांड संख्या 305/21 दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार दोनों कारोबारीयों को जेल भेज दिया गया. वहीं रविवार की सुबह शराब मामले में दर्ज कांड संख्या 407/19 के नामजद अभियुक्त व सानी बगाही के सुजीत कुमार महतो को एएसआई विद्यासागर साह ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे भी रविवार को ही जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…