परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 227 ए पर रविवार की शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार चौकीदार समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना निवासी चौकीदार सोनू कुमार तथा शनि कुमार के रूप में हुई है। इसमें शनि कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि सोनू कुमार एवं शनि कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर शहरकोला की ओर जा रहे थे तभी पश्चिम की ओर से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां शनि कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार व बाइक को जब्त कर थाना लाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…