परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: स्टेट हाइवे 73 पर कन्हौली बाजार के समीप बुधवार की रात एक तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल के समीप आई एक बारात के लोग अभी कुछ समझ ही पाते की चालक वाहन समेत फरार हो गया. तभी गश्ती में निकले एएसआई ललित यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए व दोनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.
जहां घायल बाइक सवार व सारण के मशरख थानाक्षेत्र के बनसोहीं के गुड्डू कुमार व पवन कुमार का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सको ने सिवान रेफर कर दिया. घटना के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक सीवान की तरफ जा रहे थे. तभी सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक में टक्कर मारने वाली वाहन बोलेरो बताई जाती है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…