बसंतपुर: देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर प्राप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मुड़ा पेट्रोल पंप के समीप से दो युवकों को एक लोडेड देशी कट्टा के अलावे एक 12 बोर के जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र निवासी राजकपिल महतो का पुत्र राहुल कुमार और आनंद सिंह का पुत्र आशीष कुमार बताये जाते है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि मुड़ा पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति अपने कमर के पास कपड़े के अंदर कट्टा रख किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना वरीय पदाधिकारीयों को देते हुए एक टीम का गठन कर मुड़ा पंप के पास पहुंचा. तभी पुलिस जीप को देख दो व्यक्ति भागने लगे. जिन्हें पुलिस बलों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. उसके बाद तालाशी के दौरान पकड़े गए बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोड़र के राहुल कुमार के पास एक लोडेड देशी कट्टा के अलावे एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ. वहीं पकड़े गए दूसरे युवक व बसंतपुर थानाक्षेत्र के कोड़र के आशीष कुमार की तलाशी लेने पर पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नही मिला.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026