बसंतपुर: विद्यालय में दो युवक हथियार संग गिरफ्तार जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो शरारती तत्व प्रवेश कर गए तथा एक लड़के के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इस मामले में पीड़ित छात्र ने थाना में प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान कोड़र निवासी अमित कुमार तथा मुकुल कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को कोड़र निवासी अमित कुमार तथा मुकुल कुमार कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गए तथा कक्षा 10 के छात्र पीतांबर कुमार के साथ गाली गलौज करने लगे। इस दौरान अमित कुमार ने पीतांबर पर देसी कट्टा तान दिया। जब विद्यालय के अन्य छात्र उक्त दोनों को पकड़ने गए तो मुकुल हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए अमित के साथ भागने लगा। भागने के दौरान अमित कुमार का देसी कट्टा गिर गया। छात्रों को आता देख अमित एवं मुकुल पिस्तौल छोड़ जान से मारने की धमकी देते हुए जान बचाकर फरार हो गए। छात्रों ने पिस्तौल को लाकर पुलिस को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024