परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहर कोला गांव के समीप गुरुवार की रात तकरीबन 11:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी बेहतर इलाज कराने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया। जहां युवक एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में मृतक की पहचान सीवान के नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मोड निवासी राजमंगल प्रजापति के 26 वर्षीय पुत्र राजन प्रजापति के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाला मिथिलेश कुमार है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक पटना से मीटिंग में शामिल होकर अपने घर सीवान लौट रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहर कोला गांव के समीप तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दोनों लोगों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक राजन प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के पॉकेट से पहचान पत्र निकाल कर इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। साथ ही गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज कराने का हवाला देते हुए रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक घड़ी कंपनी में काम करता था। वह मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना गया था। बता दें कि मृतक की हाल ही में छह माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…