बसंतपुर: बैजु बरहोगा में नल-जल की पानी टंकी क्षतिग्रस्त

  • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नल जल योजना
  • पानी के रिसाव से ग्रामीणों को परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार में नीतीश सरकार द्वारा चलायी जा रही नल जल योजना की दुर्गति अब दिनोंदिन उजागर हो रही है। वैसे तो इस स्कीम के तहत यह प्रचार किया गया था कि लोगों को अब स्वच्छ जल मिलेगा लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस योजना ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसका एक नजारा प्रखंड के बैजू बरहोगा गांव के वार्ड संख्या 12 में देखने को मिल रहा है। जहां टंकी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नल जल योजना की पोल खुल गई है। अब वहां पानी भी लीक हो रहा है जो लोगों को परेशान कर रहा है।

सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना विफल साबित हो रही है। पानी टंकी का सही देख-रेख नहीं होने और घटिया पाइप व अन्य सामग्री इस्तेमाल करने के कारण नल जल योजना बेमतलब साबित हो रहा है। गांव के ही कुछ ग्रामीण विजय सिंह, उदय सिंह, नंद सिंह, कामेश्वर सिंह, टुकर सिंह आदि का कहना है नल जल योजना में काफी भ्रष्टाचार हुआ है व रुपए का बंदरबांट हुआ है। जिसके कारण न तो लोगों को साफ पानी मिल रहा है और नहीं समय पर पानी की सप्लाई हो रही है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। सरकार यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह विफल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026