परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना बरवां कला गांव में बुधवार की शाम शादी समारोह में फोटो खींचने के विवाद कुछ युवकों ने बरात आए एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान लकड़ी नबीगंज ओपी के मदारपुर निवासी नंदकिशोर महतो के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बरवा कला निवासी ब्रिज किशोर महतो के घर बुधवार की शाम मदारपुर से बरात आई थी।
सबकुछ सामान्य तरीके से रीति रिवाज चल रहा था। जब दूल्हे राजा विवाह की रस्म के लिए वधू के घर गए तो वर पक्ष के कुछ लड़के विवाह की रस्म की फोटो लेने के लिए आंगन में जाने लगे, इस पर वधू पक्ष के युवक द्वारा नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद दोनों तरफ से तनातनी हुई और किसी युवक ने बरात में आए मदारपुर निवासी गुड्डू कुमार को सर तथा जांघ में चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान बरात में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों के प्रयास से शादी की रस्म पूरी हुई। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…