बसतपुर हाईस्कूल के समीप ग्रामीणों ने शनिवार की शाम खदेड़कर तीन बाइक चोरों में से दो को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर डेरनी थाने के पिराड़ी गांव का बब्लू सिंह व डेरनी थाने के बजराहां गांव का दीपक कुमार शामिल हैं। तीसरा चोर पिराड़ी गांव के ही कमल राम भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस संध्या पहर गश्ती पर निकली हुई थी तभी गुप्त सूचना मिली कि बसतपुर हाईस्कूल के समीप एक बाइक लेकर तीन लड़के खड़े हैं और तीनों चोरी की बाइक के फेरे में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच दो चोरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बजाज डिस्कवर व एक मास्टर की भी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीसरे चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुछ-ताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…