Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना से जंग: आपकी गलती का खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ सकता है

• सामाजिक दूरियां अपनाए

• घरों में रहकर लॉकडाउन नियमो का करें पालन

सिवान : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कई तरह उपाय अपनाए जा रहें है। इससे निबटने के लिए पूरे देश मे लॉक डाउन लागू किया गया है। साथ हीं लोगों से सामाजिक दूरियां अपनाने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल यही सलाह दे रहे हैं कि आप भीड़ भाड़ से दूर रहें। लेकिन कई ऐसे लोग है जो अभी भी इन बातों को नहीं समझ पा रहें है। इस बारे में अगर लोगो से पूछिये तो सभी यही सलाह देते है कि सामाजिक दूरियां बनाकर रखें। हाथों को धोते रहें। हाथ नहीं मिलाए, घरों में रहे ।

खुद बचें और अपने परिवार को बचाएं

आपकी गलतियों का खामियाजा आपके पूरे परिवार के साथ साथ समाज के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। संक्रमण लेकर घर आए तो आपके बीवी-बच्चे इसके शिकार हो सकते हैं। आपकी ग़लती से परिवार के लिए संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। घरों रहें, सुरक्षित रहें। अपने व अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। सामाजिक दूरियां ही इस संक्रमण से बचाव का बेहतर उपाय है।

बेवजह घरों से निकलने से करें परहेज

एनसीडीओ डॉ जयश्री प्रसाद ने बताया कि बेवजह लोगों को घर से नही निकलना चाहिए। जब घर से निकलें तो मास्क पहनकर निकलें। अगर आपको खांसी या छिंक आती हो तो जरूर मास्क लगाएं। इससे आपके इर्द- गिर्द रहने वाले लोग संक्रमित होने से बचेंगे। अपने हाथों को चेहरे पर नहीं जाने दें। नाक, आंख और मुंह पर हाथ रखने से बचें।

इन बातों का रखें ख्याल

•  यदि घर से बाहर निकलना पड़े तब लोगों से 1 मीटर की दूरी जरुर बनायें

•  घर आने के बाद हाथों को 20 सेकंड तक पानी एवं साबुन से धोएं

•  बाहर में किसी भी चीज को छूने से परहेज करें

•  लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन करें

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026