परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर तनाव हो गया। इस कारण गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आनन फानन में हुसैनगंज थाना मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई। वहीं इस पथराव में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना रही। घायलों में एक पक्ष के रामेश्वर राम, गोपाल राम, सोनू राम, प्रेमनाथ राम, कृष्णा राम और तारा देवी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्यामुद्दीन और रामेश्वर राम के घर के बच्चे शनिवार को गोली खेल रहे थे। इसी बीच क्यामुद्दीन के घर के अफरोज ने बच्चों को डांट कर भगा दिया और उनकी पिटाई की। इसके बाद बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। वहीं रविवार को गोपाल अपने घर से जब अफरोज के मकान के सामने से गुजर रहा था तो अफरोज और फहीम ने मिलकर गोपाल की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में रामेश्वर राम, गोपाल राम सहित आधा दर्जन लोग के शरीर में चोट आईं। इसके बाद घायलों ने स्थानीय थाना को सूचना दी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…