Siwan News

अनशन पर बैठे बीडीसी की हालत बिगड़ी, आक्रोशित भीड़ ने कार्यालय में जड़ा ताला

बड़हरिया: जिले के बड़हरिया प्रखंड की पकड़ी पंचायत के गौसीहाता के वार्ड नं०- 3 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बन रहे नाले के विवाद ने तुल पकड़ लिया। जिसको लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष बीडीसी सदस्य इसराइल हुसैन आमरण अनशन पर बैठ गए। जिनकी मंगलवार को हालत बिगड़ गयी। बिगड़ती हालत की खबर पाकर पहुंचे डीसीएलआर राम कुमार बैठा ने श्री हुसैन को जूस पिलाकर अनशन को तोड़वा दिया। इस मौके पर सीओ वकील सिंह, डॉ अनिल गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग वहां मौजूद थे। विदित हो कि पंचायत के गौसीहाता के वार्ड नं०-3 में नाला निर्माण में हो रही धांधली को लेकर बीडीसी सदस्य श्री हुसैन सोमवार की सुबह आमरण अनशन पर बैठ गए। मंगलवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। बाद में उनको ग्लूकोज चढ़ाने की नौबत आ गयी।

दोपहर को बीडीसी सदस्य के समर्थन आये ग्रामीण उग्र हो गए व प्रखंडकर्मियों को बाहर कर कार्यालय में ताला जड़ दिया. बाद में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कार्यालय में जड़े ताले को तोड़वाया। इस मौके पर एएसआई प्रभात कुमार के नेतृत्व में कार्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। बीडीसी सदस्यों ने डीसीएलआर श्री बैठा से नाला निर्माण कार्य में हुई अनियमितताओं की जांच करने व बीडीओ का स्थान्तरण करने की मांग की। बहरहाल डीसीएलआर श्री बैठा के अनशन तुड़वाने के बाद गतिरोध तत्काल समाप्त हो गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026