Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बीडीओ ने झंडी दिखाकर की मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
प्रखंड कार्यालय परिसर से शुक्रवार को मतदाता जागरुकता रथ को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्र पर जहां 2015 एवं 2019 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा हो उस क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कर्मी मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। मतदाता जागरुकता रथ से मतदान केंद्र संख्या 187 से लेकर 198 तक जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

कर्मी रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिन में दो पंचायत में मतदान जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पिनर्थु कला एवं करसौत पंचायत के विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं को वोट डालने के तरीके सिखाए गए। वीवीपैट, बैलेट पेपर आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, जीपीएस सुनील कुमार, सेक्टर पदाधिकारी रवींद्र कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सिंह, दीपशिखा कुमारी, राजीव कुमार, अशोक सिंह, विनय शर्मा, उमेश पंडित आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024