तरवारा के चौकी हसन में जनसंवाद में बीडीओ ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन पंचायत के मोतीहाता गांव स्थित बाबूजान मियां के दरवाजे पर बुधवार को जनसंवाद का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बड़हरिया बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।बीडीओ ने कहा कि सरकार आम जनता के हित के लिए नली गली योजना, मनरेगा, सड़क, शिक्षा, स्वस्थ्य आदि योजनाओं को चला रही है जिसका लाभ उठाएं।

अगर कही भी कोई भी समस्या होती है तो पंचायत में जो भी जिस विभाग के कर्मी मौजूद हैं उनसे बात करें। अगर उससे भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है तो काल कर हमसे पूछ सकते हैं और हमसे मिल सकते है। उन्होंने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया, वहीं राजस्व पदाधिकारी ने जमीन से संबंधित समस्या पर लोगों को बताया और हर संभव समाधान करने की बात कही। इस मौके पर ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक दिग्विजय कुमार, सहायक अनीता सिंह, मनरेगा पीआरएस अनिमेष आलोक, किसान सलाहकार, विकास मित्र, मुखिया आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026