Siwan News

विक्षिप्त बंदी को काबू कर रहा गार्ड हुआ परेशान

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में बंद विक्षिप्त बंदी की हालत बिगड़ने से उसे इलाज के लिए एक सप्ताह पूर्व सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंदी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के साहोपुर महुआबारी निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र पवन कुमार यादव है। उसका मानसिक संतुलन सही नहीं है। सोमवार की दोपहर बंदी पवन कुमार यादव की सुरक्षा में लगे होमगार्ड के जवान नामीनाथ ने उसे एक डंडा मार दिया। इससे वह और उग्र हो गया और अस्पताल परिसर स्थित पुरुष वार्ड में हंगामा खड़ा कर दिया। जिससे पुरुष वार्ड में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हंगामा के बाद पुरुष वार्ड में इलाजरत हत्या कांड के एक अन्य बंदी का भी गुस्सा फुट पड़ा और वह भी हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा कर रहे इलाजरत कैदी का कहना था कि जब वह बंदी मानसिक रूप से विक्षिप्त है तो उसे डंडा से पिटाई करने की क्या जरूरत थी। बाद में सूचना पाकर पहुंचे संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस घटना को लेकर समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने एसपी नवीनचंद्र झा से इस घटना को अपने स्तर से जांच पड़ताल कर सुरक्षा में लगे हाेमगार्ड के जवान पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर होमगार्ड के जवान नामीनाथ का कहना है कि बंदी बार-बार शौच के लिए बोल रहा था। इसलिए मैंने उसकी पिटाई की जिससे वह नाराज होकर और भड़क गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026