Siwan News

डॉक्टर व इंजीनियर बनाने से पहले याद कराए कुरान

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के मदरसा गौसिया अनवारुल उलुम में मंगलवार की रात जेरे एहतमाम अजीमोशान ताजदारे मदीना कांफ्रेंस का प्रोग्राम काफी धूमधाम से मनाया गया। निजामत हजरत मौलाना हामिद रजा खान मुजफ्फरपुर ने किया। वहीं झारखंड के मधुपुर से आये शायरे आजम नदीम साहब फैजी ने अपने नात से सभी लोगों का दिल जीत लिया। उनके नात पर लोगों ने काफी रुपये दिए। उन्होंने सभी रुपये मदरसा को दे दिया। इस दौरान एक से एक नात व कलाम पेश किया गया। कलाम पेश करने वालों में हजरत मौलाना आफाक अहमद मोजदद्दी नक्श बन्दी कन्नौज, हजरत अल्लामा मौलाना रमजान हैदर फिरदौसी नगर झारखंड, हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती अलकमा साहब भटकन सीवान, नकीबे मिल्लत हजरत मौलाना हामिद रजा साहब रिफाकती मुजफ्फरपुर, अंदलिबे रेसालत अरशद रजा नूरी कुशीनगर सहित अन्य उलेमा तशररीफ लाकर कलाम पेश किए। इस दौरान नारा ए तकबीर का मोजेहरा भी होते रहा। यह सिलसिला रात भर चलता रहा। इसके पहले मदरसा को काफी सजावट की गई थी। वहीं इसी मदरसा के 32 बच्चों के कुरान याद करने पर हजरत अल्लामा मौलाना सैयद दानिश मियां साहब कछौछा मुकद्दसा अम्बेडकरनगर यूपी ने सभी को पगड़ी बांध कर दस्तारबंदी की। उन्होंने कहा कि हर मुस्लिम का फर्ज है अपनी दिनी तालीम को अमल करें। अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने से पहले उसे कुरान याद कराना बहुत जरूरी है। हमारे नबी ने बताया कि अखलाक व मोहब्बत ही आखरत में काम आएगा। मौके पर मदरसा के मिनजानिब मोहसिन कौम व मिल्लत अल्हाज हाफिज जलालुद्दीन साहब सहित बारहगावां के हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026