Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उद्घाटन से पहले कब्रिस्तान के शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

विधायक ने घटना की निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ का कार्रवायी की मांग

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा घाट गांव के कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य के शिलापट्ट को उद्घाटन से पहले ही शनिवार रात्रि में असामाजिक तत्वों ने तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है. विधायक सत्यदेव राम ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवायी करने की मांग की है. सरकार के योजना एवं विकास विभाग द्वारा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 02 के अल्पसंख्यक कल्याण मद से होने वाले सोहगरा कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य के शिलापट्ट को क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम द्वारा रविवार को उद्घाटन करना था. इस कार्य के लिये संवेदक संजय कुमार शाह जब सोहगरा पहुंचे तो शिलापट्ट को टूटा पाया तथा योजना पट्ट वहां से गायब मिला. उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से थाने को सूचना दी तथा विधायक को जानकारी उपलब्ध करवाया. विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहा है जिसका शिलापट्ट गांव गांव लग रहा जो विपक्षी को अच्छा नहीं लग रहा है और कुकृत्य करवाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा घटना की जानकारी मिली है हम जांच पड़ताल कर रहे है. जिसकी संलिप्तता सामने आयी उनके विरुद्ध सख्त कार्रवायी की जायेगी हम हर तरह से घटना पर नजर बनाये हुए है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026