Categories: पटना

छह दिनों से लापता युवक का सिर कटा शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में छह दिन से लापता 22 वर्षीय युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है. शव जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ है. शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

शव को भेज दिया पटना

हालांकि, शव के पूरी तरह से सड़ जाने के कारण आरा सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जागा का पिपरा गांव निवासी शिवधारी गोंड़ का 22 वर्षीय बेटा अनुज कुमार गोंड़ है.

मेला घूमने निकला था बाहर

मृतक के मामा शिव शंकर साहू ने बताया कि वह 13 अक्टूबर की देर शाम घर से दुर्गा पूजा घूमने के लिए निकला था, लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अगले दिन 14 अक्टूबर को काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया, जिसके बाद परिजनों द्वारा 14 अक्टूबर को ही स्थानीय थाना में लापता होने का लिखित आवेदन दिया गया था. आवेदन देने के बाद पुलिस खोजबीन कर रही थी.

इसी बीच मंगलवार की सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से उसका सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़े को देखकर उसकी पहचान की. वहीं, दूसरी ओर मृतक के मामा शिव शंकर साहू ने बताया कि मोर्चा टोला गांव की एक लड़की युवक के गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए आती थी. दोनों के बीच करीब छह महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

इसी प्रेम प्रसंग को लेकर मोर्चा टोला निवासी उक्त लड़की एवं उसके परिवार वालों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया गया है. वहीं, उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड, उसके पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026