Categories: पटना

बेतिया: 50 वर्षीय चाचा को 20 साल की भतीजी से हुआ इश्क, मौका पाकर दोनों घर से भागे तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ:

एक अधेड़ भतीजी के प्यार में अंधा हो गया। उसने न तो रिश्ते की परवाह कि और न ही समाज की। भतीजी भी चाचा के प्यार में पड़ चुकी थी। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन समाज में यह रिश्ता शर्मसार हो गया। जिसको इसकी जानकारी हुई वह दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगा। मामले की जानकारी जब लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने भी दोनों के इस रिश्ते का विरोध किया। पहले समाज और फिर परिवार दोनों के प्यार का दुश्मन बन चुका था तो दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। शादी करने के लिए दोनों घर से भाग गए। लड़की के घर वालों ने इसकी जानकारी थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला बिहार के बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के दोनवार पंचायत के पीपरपाती गांव का है। यहां के रहने वाले 50 वर्षीय अयतुल्लाह खाँ पिता स्वर्गीय नेक मोहम्मद खाँ को 20 साल की लड़की से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। रिश्ते में चाचा-भतीजी होने के चलते दोनों के रिश्ते को किसी ने मंजूरी नहीं दी। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गांव में दोनों के प्रेम-प्रसंग को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया।

एक दिन दोनों मौका पाकर घर से भाग गए। दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाअध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इन दोनों प्रेमियों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। रिश्ते को शर्मनाक करने वाली यह घटना काफी निंदनीय है। गिरफ्तार 50 वर्षीय आशिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि 20 वर्षीय प्रेमिका को मेडिकल व 164 के बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024