Categories: पटना

भागलपुरः बेख़ौफ़ अपराधियों ने पत्नी के सामने पति को गोलियों से किया छलनी

भागलपुरः नवगछिया में मंगलवार को अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ गांव वार्ड-10 की है. किसान की पहचान 55 वर्षीय सुबोध सिंह के रूप में की गई है. तीन की संख्या में बाइक से पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान उसकी पत्नी भी वहीं थी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबोध अर्द्धनिर्मित मकान के पास मकई की फसल तैयार करवा रहा था. इसी दौरान दोपहर में 2:30 बजे के करीब बाइक से तीन लोग पहुंचे. वह मकई के भुट्टे को धूप में सुखाने के दौरान थक कर बैठा ही था कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारना शुरू कर दिया.

हेलमेट और रूमाल से चेहरे को ढका था

बदमाशों ने कनपटी, छाती, पेट और बाएं हाथ में गोली मारी और बाइक से एनएच 31 की ओर भाग निकले. सुबोध को पांच गोली लगी थी जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस पूरे वारदात के समय उसकी पत्नी सामने ही थी. बदमाशों को कोई पहचान नहीं पाया है. बदमाशों ने हेलमेट और रूमाल से चेहरे को ढक कर आए थे.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किसान की हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर जुट गए. घटना के बाद सुबोध की पत्नी धर्मशीला देवी, बेटे कक्कू और विक्की कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले की महिलाएं उन्हें चुप कराने में थीं.

इधर हत्या की सूचना पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अमर विश्वास, थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एएसआई राघव सिंह और उपेंद्र मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलिय अस्पताल नवगछिया भेज दिया. घटनास्थल से दो खोखा, एक कारतूस बरामद किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026