Categories: पटना

भागलपुर विस्फोट : मृतकों की संख्या पहुंची 14 और 10 का चल रहा है इलाज….थाना प्रभारी सस्पेंड

भागलपुर: तातारपुर थाना क्षेत्र के कजवेलीचक में गुरुवार रात को बम विस्फोट के बाद लगातार मृतकों की संख्या 14 हो गयी है और 10 लोगों का इलाज चल रहा है। मलबा को हटा लिया गया है। इसकी पुष्टि बिहार के DGP ने भी की है। इस घटना में तीन घर भी जमीनदोज हो गये हैं। वहीं घटना के बाद अब पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है। तातारपुर थाना प्रभारी संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद बिहार के डीजीपी एस के सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना की एटीएस टीम जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी यहां 2002 में बम ब्लास्ट हो चुका था।

अस्पताल में सुरक्षा को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है कि कहीं से भी कोई घटना यहां पर ना हो सके। वहीं मलबे से शव निकलने का सिलसिला अभी भी जारी है।

ततारपुर थाना के काजवलीचक में बम विस्फोट में कई अवासीय घर और दुकान व मकान जमीनदोज हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। जेसीबी से मलबे हटाने का काम किया गया। लगभग 17 घंटों से लगातार रेस्क्यू का काम किया गया।

विस्फोट इतना जोरदार था कि घटनास्थल से चार किलोमीटर तक के मकानों में मौजूद लोगों को झटके लगे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ देर तक तो समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। देर रात होने से काफी देर तक लोग असमंजस में रहे कि भूकंप है या ब्लास्ट। घरों से बाहर आने पर जब अफरातफरी मची तो पुलिस को सूचना दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026