Categories: पटना

भागलपुर: रास्ता विवाद को लेकर बमबारी, छह घायल, दहशत में लोग

भागलपुर: जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज मोहल्ले में रास्ता विवाद को लेकर परिवार-गोतिया के दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। झड़प में लाठी, डंडे, धारदार हथियार और बम का इस्तेमाल होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। झड़प में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें लोकनायक सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मोजाहिदपुर पुलिस पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिश्ते में चाचा-भतीजा लगने वाले जावेद अख्तर उर्फ राजा अंसारी और मुहम्मद फैजान अंसारी उर्फ विक्की के बीच रास्ते के विवाद को लेकर पहले तू-तू मैं-मैं हुई फिर दोनों पक्ष से दस-12 की संख्या में लोग एक दूसरे को लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से वार करने लगे। इस दौरान दोनो पक्षों ने जमकर पथराव भी किया। तीन बम भी फेंक अफरातफरी मचा दी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर बम धमाका करने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को बम के अवशेष नहीं मिले हैं। हिंसक झड़पम में छह लोग जख्मी हुए हैं। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में जख्म लगे हैं।

घायलों में फैजान अंसारी, मुहम्मद गोल्डी, डेजी, लक्की, मून और चुन्ना मियां शामिल हैं। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार झा ने बताया कि रास्ता विवाद में झड़प हुई थी। छह लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि रिश्ते में फैजान और राजा चाचा-भतीजा ही है। रास्ते को लेकर दोनों में विवाद मारपीट में बदल गया था।

इंस्पेक्टर ने बम धमाके की बात से इनकार किया है। जख्मी फैजान अंसारी का कहना था कि कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते की घेराबंदी कर लोगों को राजा अंसारी ने काफी दिनों से परेशान कर रखा है। इसको लेकर कई बार पुलिस पदाधिकारियों तक शिकायत की गई है। घायलों ने मोहल्ले के बदमाशों को बुलाकर बम से हमला कराने की बात पुलिस के समक्ष कही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026