परवेज़ अख्तर/सिवान:
उत्तरप्रदेश के हथसर में दरिंदों के दरिंदगी की शिकार मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा चौक बाजार पर सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला ।हाथों में मोमबत्ती एवं तख्ती लिए युवाओं ने मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए सरकार से गुहार लगाई, साथ ही बलात्कारियों को फांसी की सजा हो इसके लिए भी युवाओं ने कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार से अपील की।बाबा चौक बाजार (रामपुर) से रामपुर लौवा ,सलेमपुर ,सहसा, मुंदीपुर होते हुए पुनःबाबा चौक बाजार पहुंचा।
वहाँ पहुँच कर लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर भीम आर्मी बलहाँ एराजी पंचायत अध्यक्ष बाबू अली,उपाध्यक्ष राकेश रंजन,मीडिया प्रभारी दीपक राम, आईटी सेल अध्यक्ष कैफ हाशमी, अभिमन्यु महतो, राजेश महतो, मदन महतो, श्री भगवान राम ,जुबैर अकरम, हुसैन राजा, अमरनाथ राम, मनु कुमार जय प्रकाश राम, धर्मेंद्र राम, बृजेश मांझी, सोनू पंडित, सहित सैकड़ों भीम आर्मी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…