Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर: बाजार को सड़क किनारे से हटा कर सरकारी बाजार में लगाने के लिए सीओ ने किया प्रचार

सीओ के प्रचार से दुकानदारों में हड़कम्प

परवेज़ अख्तर/सिवान:अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर शुक्रवार को भगवानपुर सीओ युगेश दास ने एनएच 331 के किनारे से बाजार को हटाकर सरकारी बाजार की जमीन में लगाने के लिए प्रचार किया. उनके प्रचार करने से सड़क किनारे बाजार लगाने वाले फुटपाती दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को एसडीओ रामबाबू कुमार, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, बीडीओ डॉ.अभय कुमार ने संयुक्त रूप से सरकारी बाजार का निरीक्षण कर सीओ को बाजार लगाने का निर्देश दिया था.

सीओ ने प्रचार के क्रम में बताया कि एनएच का चौड़ीकरण हो रहा है जिससे बड़े बड़े वाहनों का आवागमन होगा जिससे सड़क दुर्घटना होने की सम्भवना बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे से बाजार को एक सप्ताह में हटाकर सरकारी बाजार में लगाना है.यदि कोई दुकानदार सड़क पर दुकान लगता है तो उसके खिलाफ करवाई की जाएगी.सीओ श्री दास ने बताया की बाजार की बेकार पड़ी भूमि का उपयोग के साथ लोगों की सुरक्षा भी होगी तथा सरकारी राजस्व की भी वसूली होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026