परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मराछी गांव के युवक की सोमवार को पड़ोस के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। मृतक मराछी गांव के बंगाली राम का बीस वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार राम था। वह ट्रैक्टर का ड्राइवर था। वह पड़ोस के गांव जगतपुर-महुआरी गांव के एक चिमनी में रहकर ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को मिट्टी लादकर ला रहा था। रोड पर ट्रैक्टर को चढ़ाने के दौरान उसके पलट जाने से उसमें दबकर उसकी मौत हो गई। उसे बेहोश देखकर लोगों ने एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया।
डॉक्टर ने देखते हीं उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर लगते हीं कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी में जुटी है। जबकि , मृतक के परिजन शव को लेकर अपने घर चले आए। शव के घर पहुंचते हीं उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास की महिलाएं उसकी शव से लिपट कर चीत्कार करती मां लालमुनी देवी व अन्य परिजनों को ढांढस बंधाने व सांत्वना देने में जुटी थी। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया सुभाष सिंह, जगतपुर के मुखिया श्रीभगवान सिंह, जयप्रकाश सिंह, श्रीकांत सिंह, सोनू कुमार व अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…