परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव में घर बनवाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया घायलों की पहचान मीरहाता गांव निवासी मोहम्मद वसीम, सामसा खातून, नेहा खातून, साईस्ता खातून, गुंदिस्ता खातून व नयामुद्धिन के रूप में हुआ हैं।
घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि हम लोग अपने हिस्से में मकान बनवा रहे थे। जिसका विरोध पाटीदारों द्वारा करके रोक लगा दिया गया। पूछताछ करने गए तो सभी लोग मिलजुल कर मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि पाटीदार द्वारा अपना नए मकान का निर्माण करा लिया गया है। इस मामले में स्थानीय थाना में पहले भी आवेदन दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…