भगवानपुर हाट: कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 15 छात्राएं बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट प्रखंड के हिलसड़ अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 15 छात्राओं में बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम की शिकायत होने पर उन्हें बुधवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डा. जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी छात्राओं का उपचार करते दवा तथा परामर्श दिए। उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं वायरल फ्लू से पीड़ित हैं। किसी को हल्की बुखार, किसी को सिर दर्द, तो किसी में खांसी, सर्दी, जुकाम का असर था। सभी की जांच के बाद दवा देकर वार्डन नीपू कुमारी के साथ विद्यालय भेज दिया गया तथा वार्डन को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

बीमार छात्राओं में हेना खातून, अंजली कुमारी, सकीना खातून, सबीना खातून, मनीषा खातून, नंदनी कुमारी, रजनी कुमारी, ऋतु कुमारी, रेशमा खातून, गूंजा कुमारी, आनंदनी कुमारी, नेहा कुमारी आदि शामिल हैं। वार्डन ने बताया कि विद्यालय से अस्पताल की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। छात्राएं बीमार होती हैं तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि अगर चिकित्सक सप्ताह में एक बार भी विद्यालय का भ्रमण करते तो बालिकाओं की स्वास्थ्य की जांच हो जाती।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026