भगवानपुर हाट: बरात में फरमाइशी गीत को ले हुई मारपीट में 19 घायल

वर पक्ष ने शादी करने से किया इन्कार, पुलिस की उपस्थिति में संपन्न कराई गई शादी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में शनिवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान फरमाइसी गीत को लेकर बराती व ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दूल्हा का भाई घायल हो गया। वहीं इस विवाद को लेकर रविवार को वधू पक्ष व ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज यत्र-तत्र कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा अपनी उपस्थिति में शादी कराई। बताया जाता है कि अरुआं निवासी चंदेश्वर राम के घर सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह निवासी सुदामा राम के पुत्र विष्णु कुमार की बरात आई थी। बरात में द्वार पूजा के बाद जनवासा में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वर पक्ष व ग्रामीणों के बीच फरमाइसी गीत को लेकर विवाद हो गया।

इसमें दूल्हा का भाई घायल हो गए। इससे नाराज वर पक्ष वालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद वर व कन्या पक्ष के बीच गहमागहमी और तनाव उत्पन्न हो गया। इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष संजीव कुमार को दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अनिकेत कुमार स्थल पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर अपनी उपस्थिति में शादी संपन्न कराई। बरात विदा होने के बाद कन्या पक्ष के स्वजन एवं ग्रामीणों के बीच रविवार की सुबह बरात में बाधा डालने के ले बहस हो गया और बात मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों में कन्या पक्ष के मिनता देवी, शिल्पी कुमारी, संध्या कुमारी, शिवज्योता देवी, जानकी देवी, चंदेश्वर राम, तेतरा देवी तथा नीरज कुमार तथा दूसरे पक्ष के दिलीप कुमार राम, मुन्ना कुमार, सोनम कुमारी, उर्मिला देवी, किरण देवी, रामरती देवी, सुशीला देवी, फुलबदन देवी, आरती देवी, संतरा देवी शामिल हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी कर करवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026