भगवानपुर हाट: स्नातक में 1999 व शिक्षक में 137 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव 31 मार्च को होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एक साथ हो रहे इस दोनों चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन सभी तैयारी पूरी कर ली है। प्रखंड कार्यालय परिसर के ईदगिर्द धारा 144 लागू हो गया है। बीडीओ डा. कुंदन ने बताया कि सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 के चुनाव के लिए प्रखंड स्तर पर दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इसमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्र संख्या 78 बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ तथा दूसरा मतदान केंद्र संख्या 78 क मनरेगा भवन में स्थापित किया गया है। वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए बूथ संख्या 78 सीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि सारण स्नातक निर्वाचन के लिए बूथ संख्या 78 पर 1001 मतदाता तथा 78 क पर 998 मतदाता है, इसमें पुरुष मतदाता 1370 एवं महिला मतदाता 629 है। वही शिक्षक वोटरों की संख्या 137 हैं इसमें पुरुष मतदाता 118 तथा महिला मतदाता 19 शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024