भगवानपुर हाट: मोरा खास बीटी सड़क पर ध्वस्त पुलिया दे रहा दुर्घटना का दावत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के मोरा खास बीटी सड़क से लेकर पटेरा पटेरी बीटी सड़क पर मैरी सुदामा(सलेमपुर) गांव के पास ध्वस्त पुलिया दुर्घटना का दावत दे रहा है.यह सड़क मोरा से महाराजगंज अनुमंडल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क में से एक है.ध्वस्त पुलिया में राहगीरों को गिरने से बचाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा डंडे में लाल कपड़ा लगाकर सतर्क किया गया है.मोरा खास से लेकर पटेरा पटेरी तक 06.43 किलोमीटर लंबी सड़क के योजना शीर्ष 3054 में मरम्मती कार्य डीएलपी में पांच वर्ष के लिए अनुरक्षण 15/12/18 से लेकर 14/12/23 तक के लिए सावित्री टेक्नोक्रेट  प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है.

जिसपर सरकार के द्वारा लाखों रुपया खर्च किया गया है.लेकिन कार्य सही नहीं होने के कारण पुलिया ध्वस्त हो गया है.ग्रामीण चन्द्रिका प्रसाद,गणेश यादव,सचिदानंद प्रसाद,राज रौशन महतो,गुड्डू राय आदि ने बताया कि इस सड़क से अनुमंडल के सभी अधिकारी भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय आतेजाते है.   लेकिन किसी का ध्यान ध्वस्त पुलिया पर नहीं जा रहा है.जिसके कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है.यदि समय रहते ध्वस्त पुलिया के निर्माण नहीं कराया जा रहा है तो अनुमंडल से दर्जनों गांव का संपर्क टूट जाएगा तथा प्रखंड मुख्यालय से दो दर्जन से अधिक गांव का सम्पर्क टूट जाने की प्रबल संभावना है.जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026