परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट सहसरांव गांव से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से झांसा देकर भगा लिया गया है. इस मामले में करीब एक महीने पर मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. लड़की की मां आशा देवी के आवेदन पर थाने में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी बरामदगी में जुटी है. अपने आवेदन में उसकी मां ने कहा है कि करीब एक महीना पहले 25 मार्च को उसके गांव के हीं एक परिवार के लोग शादी की नीयत से झांसा देकर उस की लड़की को भगवानपुर बाजार से बहला-फुसलाकर लेकर चले गए हैं.
अपने स्तर से काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो थक-हार इसकी सूचना थाने में दी गई. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर उसके गांव के विपुल कुमार महतो, उसके पिता कन्हैया महतो, मां राजकली देवी, भाई शशि कुमार को आरोपित किया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस लड़की की बरामदगी में जुटी है.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…