परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर लौवा में चोरी से बबूल का पेड़ काटने के मामले में पूछताछ करने पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा को मारपीट करने पर उतारू होकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पैक्स अध्यक्ष ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में कहा है कि 22 जनवरी को उनकी जमीन में लगे बबूल का पेड़ चोरी से काट लिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर जब अपने भाई धनंजय कुमार के साथ पूछताछ करने गए तो उनलोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए और जान मारने की धमकी देते हुए दरवाजे से भगा दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…