परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिले का चर्चित महावीरी मेला भगवानपुर हाट एवं सकरी में रविवार से दो दिनों तक आयोजित होगा। इसी दिन प्रखंड मुख्यालय बाजार भगवानपुर में भी मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ लगातार सकरी एवं भगवानपुर में गश्त कर रहे हैं। मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन सामाजिक स्तर पर भी संपर्क स्थापित कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सकरी एवं भगवानपुर बाजार में एक ही दिन महावीरी मेला एवं जुलूस का आयोजन होता है।
उन्होंने बताया कि दोनों जगह के लिए करीब सौ से अधिक पुलिस बल, दो दर्जन दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अनुमंडल थाना क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दो स्थानों के आखाड़ा के लाइसेंस धारकों को निर्देशित किया गया है कि मेला स्थल पर आर्केस्ट्रा का प्रदर्शन, हाथी, घोड़ा, ऊंट आदि के प्रवेश वर्जित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सकरी में 14 एवं भगवानपुर में 10 प्वाइंट चिह्नित किया गया है जहां दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से किसी द्वारा भी मेला या जुलूस में शांति भंग करने की कोशिश की गई तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…