भगवानपुर हाट: अतिक्रमण हटाने पहुुंचा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के आश्वासन पर लौटे पदाधिकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड छह में सरकारी जमीन पर बेढ़ी, पलानी, नाद, खूंटा, दुकान, मकान, शौचालय, नाला आदि बनाकर 24 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इसे अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए साघर सुल्तानपुर गांव के कोरानुद्दीन अहमद द्वारा दायर किए गए अतिक्रमण वाद पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश पर रविवार को सीओ रणधीर कुमार एवं थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण खाली करने की कार्रवाई की तिथि निर्धारित की गई थी। सीओ ने मौजा साघर सुल्तानपुर के वार्ड संख्या छह के जैनब बीबी, वजीर मियां, भुवन मियां व डोमा साह के घर के सामने बिजली के पोल पर शनिवार को नोटिस चिपकाया था। घर टूटने से बेघर होने के भय से महिलाओं ने प्रशासन से घर को नहीं तोड़ने तथा उनलोगों द्वारा अतिक्रमण हटा लेने के लिए समय की मांग करने पर प्रशासन ने मानवता के आधार पर मकान तोड़ने की कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित जैनब बीबी ने बताया कि उसकी मां शायरा बीबी के नाम पर वर्ष 2004 में इंदिरा आवास योजना के तहत इसी जमीन पर मकान बना है, जो मात्र साढ़े आठ धुर में है। करीब उन्नीस वर्षों से इस मकान में अपने परिवार व बच्चों के साथ रह रही है। सरकार द्वारा सभी आरोपितों के यहां बिजली, शौचालय, नलजल का पानी मुहैया कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार से ग्रामीणों ने घर नहीं तोड़ने की फरियाद की। ग्रामीणों की तरफ से स्थानीय मुखिया सुभाष सिंह ने समस्या को सुलझाने का आश्वासन दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन दिया। सीओ ने उन्हें निर्धारित अवधि में अतिक्रमण को हटा लेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर मकान को तोड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई दुबारा की जाएगी। मौके पर पीएसआइ रवि कुमार, रजनी कुमारी, चांदनी कुमारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026